“बुद्धि परीक्षण का इतिहास ” neelam
बुद्धि (Intelligence) -
वुडवर्ड - “बुद्धि कार्य करने की एक विधि है|”
"Intelligence is a way of acting.”
आजकल बुद्धि को बुद्धि-लब्धि के रूप में मापते हैं जो एक संख्यात्मक मान है|
परिचय (Introduction) -
आधुनिक काल में बुद्धि परीक्षण के संबंध में वैज्ञानिक अध्ययन यूरोप में आरंभ हुआ| सन् 1879 ई. में जर्मनी के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक वुन्ट (Wundt) ने मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला स्थापित किया|
मानव बुद्धि का अध्ययन 1800 दशक के उत्तरार्ध में हुआ जब सर फ्रांसिस गैल्टन बुद्धि का अध्ययन करने वाले में से एक बने|
गैल्टन एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, उन्होंने अपनी परिकल्पना का परीक्षण करने तथा अन्य भौतिक विशेषताओं को मापने के लिए एक प्रयोगशाला बनाई| उस प्रयोगशाला की स्थापना में गैल्टन की बुद्धि के अध्ययन और बुद्धि की आनुवंशिकता के उनके सिद्धांत ने इस क्षेत्र में दशकों के भविष्य के अनुसंधान और बहस का मार्ग प्रशस्त किया|
बुद्धि परीक्षण -
(Intelligence Test)
1900 के दशक की शुरुआत में, फ्रांसीसी मनोवैज्ञानिक अल्फ्रेड बिने (Alfred Binet) तथा अमेरिका के थार्नडाइक
एवं टरमैन (Thorndike and Terman) ने उल्लेखनीय कार्य किये हैं|
बिने-साइमन बुद्धि स्केल -
(Binet - Simon Intelligence Scale)
मन्द बुद्धि बालकों की पहचान करने के प्रयास में बिने(Binet) ने अपने एक सहयोगी साइमन के साथ एक बुद्धि परीक्षण को विकसित किया, जिसे उन्होंने 1905 में प्रकाशित किया|सफल बुद्धि परीक्षणों में बिने-साइमन का बुद्धि परीक्षण प्रथम माना जाता है|
1908 तथा 1911 में दोनों ने इसे और परिमार्जित कर पूर्ण बनाने का प्रयास किया | यही परीक्षण बिने साइमन बुद्धि स्केल के नाम से विख्यात हुआ | इसमें मानसिक आयु के आधार पर बुद्धि परीक्षण किया जाता है | बाद के अध्ययन में पाया गया कि बिने साइमन स्केल में अनेक दोष विद्यमान हैं|
स्टैनफोर्ड बिने स्केल -
(Stanford - Binet Scale)
बिने-साइमन स्केल दोषयुक्त होते हुए भी विश्वविख्यात हुआ|इसे दोषमुक्त करने के लिए इंग्लैंड के सिरिल बर्ट (cyril Burt) और अमेरिका के लेविन एम. टरमैन (Lewin M. Terman), जो स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के प्रोफेसर थे, इन्होंने 1916 में महत्वपूर्ण कार्य किये | इस प्रकार सुधारे गए बुद्धि परीक्षण को ‘स्टैनफोर्ड - बिने स्केल’ के नाम से जाना जाता है|
स्टैनफोर्ड बिने स्केल एक समकालीन मूल्यांकन है जो संज्ञानात्मक क्षमता की पांच विशेषताओं के अनुसार बुद्धि को मापता है, जिसमें द्रव तर्क, मात्रात्मक तर्क, दृश्य-स्थानिक प्रसंस्करण और कार्यशील स्मृति शामिल हैं |मौखिक और अशाब्दिक दोनों प्रतिक्रियाओं को मापा जाता है |
इस परीक्षण में किसी व्यक्ति के स्कोर को इंगित करने के लिए एकल संख्या का उपयोग किया जाता है, जिसे बुद्धि भागफल (IQ) कहा जाता है |
वेश्लर बुद्धि मापनी -
(Wechsler Intelligence scale)
वेश्लर महोदय ने 1944 ई. में एक मापनी बनाई जो ‘वेश्लर वयस्क बुद्धि मापनी’ कहलाती है |
इस परीक्षण का निर्माण 10 से 60 वर्ष तक आयु के व्यक्तियों की बुद्धि परीक्षण के लिए किया गया |
वेश्लर एडल्ट इंटेलिजेंस स्केल -
इस परीक्षण को 1955 में संशोधित किया गया तथा इसे 16 - 64 वर्ष तक के व्यक्तियों के बुद्धि परीक्षण के लिए कर दिया गया | इस समय इसे ‘वेश्लर एडल्ट इंटेलिजेंस स्केल (WAIS - Wechsler Adult Intelligence Scale) कहा गया | 1981 ई. में इसमें पुनः संशोधन किया गया | इस समय इसका नाम WAIS - R रखा गया |
वेश्लर ने बच्चों की बुद्धि परीक्षण के लिए एक अन्य मापनी बनाई जो वेश्लर बुद्धि मापनी बच्चों के लिए (Wechsler Intelligence scale for Children या Wise) कहलाती है| 1984 में इस परीक्षण में संशोधन किया गया जो Wise - R कहलाता है |
इन परीक्षणों में विभिन्न आयु के व्यक्तियों के लिए 5 मौखिक और 5 क्रियात्मक परीक्षण होते हैं |
अन्य मनोवैज्ञानिकों में कैटल(Cattell), पीयरसन (Pearson)
गाल्टन (Galton) आदि विद्वानों ने भी अनेक बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया, किन्तु ये परीक्षण साधारण मानसिक क्रियाओं को मापने के कारण इन्हें बुद्धि परीक्षण नहीं कहा जा सकता|
भारत में बुद्धि - परीक्षण -
(Intelligence Testing in India)
भारत में भी मनोविज्ञानशाला, इलाहाबाद में भारतीय बालकों के लिए बिने साइमन परीक्षण का संशोधन किया है |
भारत में डॉ. सोहनलाल, डॉ. जलोटा, पं. लज्जाशंकर झा तथा डॉ. भाटिया आदि ने विभिन्न बुद्धि परीक्षण तैयार किये हैं |
भारत में सर्वप्रथम बुद्धि परीक्षण का विकास सन् 1922 ई. में डॉ. सी. एच. राइस (C.H.Rice) ने ‘हिन्दुस्तानी बिने कार्यात्मक परख’ का प्रकाशन किया |यह बिने की परीक्षाओं का संशोधित रूप है |
सन् 1927 ई. में डॉ. जे. मोरे (J.Morey) ने ‘‘शाब्दिक समूह परीक्षा’ तथा ‘प्रारंभिक वर्गीकरण परीक्षा’ बनाई |
इसके बाद जो क्रियात्मक बुद्धि परीक्षण बनाये गए, उनमें डॉ. भाटिया का ‘क्रिया परीक्षण समूह’ (Bhatiya Battery of Performance Test) उल्लेखनीय है |
Comments
Post a Comment