गिलफोर्ड का बुद्धि सिद्धांत(santosh gupta)
बुद्धि परीक्षण
बुद्धि परीक्षण का आशय उन परीक्षण से है जो बुद्धि-लब्धि के रूप में केवल एक संख्या के माध्यम से व्यक्ति के सामान्य बौद्धिक एवं उसमें विद्यमान विभिन्न विशिष्ट योग्यताओं के संबंध को इंगित करता है।
बुद्धि(intelligence):-
वह मानसिक शक्ति है जो वस्तुओं एवं तथ्यों को समझने, उनमें आपसी संबंध खोजने, तथा तर्कपूर्ण ज्ञान प्राप्त करने में सहायता होती है। यह 'भावना' और अंत:प्रज्ञा (Intuition)/इंटयुसन) से अलग है। बुद्धि ही मनुष्य को नवीन परिस्थितियों को ठीक से समझने और उसके साथ अनुकूलित (adapt) होने से सहायता करती है। बुद्धि को 'सूचना' के प्रसंस्करण की 'योग्यता 'की तरह भी समझा जा सकता है।
बुद्धि की परिभाषा:-
मनोवैज्ञानिकों ने बुद्धि की परिभाषा को तीन वर्गों में रखा है।
*बुद्धि सामान्य योग्यता है।
*बुद्धि दो या तीन योग्यताओं का योग है।
*बुद्धि समस्त विशिष्ट योग्यताओं का योग है।
बुद्धि के सिद्धांत:-
बुद्धि के स्वरुप एवं बुद्धि के सिद्धांत (Theorys of intelligence)-दोनों ही बुद्धि के विषय के बारे में विचार प्रकट करते हैं परंतु फिर भी दोनों में भिन्नता दृष्टिगत होती है। बुद्धि के सिद्धांत उसकी संरचना को स्पष्ट करते हैं जबकि स्वरूप उसके कार्यों पड़ प्रकाश डालते हैं।
गिलफोर्ड का त्रि- आयाम बुद्धि सिद्धांत:-
गिलफोर्ड(Guilford 1959,1961,1967,) तथा उसके सहयोगियों ने तीन मानसिक योग्यताओं आधार पर बुद्धि संरचना की व्याख्या प्रस्तुत की। गिलफोर्ड बुद्धि संरचना सिद्धांत त्रि- विमीय बौद्धिक मॉडल (Three Dimensional model) कहलाता है। उन्होंने बुद्धि कारको को तीन श्रेणियों में बांटा है, अर्थात मानसिक योग्यताओं को तीन विमाओं (डाइमेंशन) में बांटा है।
जो ये है –
1. संक्रिया (Operation)
2. विषय - वस्तु (Contents)
3. उत्पाद ( Product)
इन विमाओं को 5×4×6=120 तत्वों में वर्गीकृत किया गया है।
हॉवर्ड गार्डनर का बहुबुद्धि सिद्धांत
गार्डनर बहु बुद्धि सिद्धांत:-
हावर्ड गार्डनर ने जो सिद्धांत हैं, उसे बहु- बुद्धि सिद्धांत कहा जाता है। इसके अनुसार हर इंसान में अलग प्रकार की बुद्धि होती है, जैसे कोई संगीत में पारंगत हो सकता है, तो कोई अभिनय में, तो कोई लेखन में, कोई तार्किक क्षमता में आदि।
इन्होंने बुद्धि के इस सिद्धांत को समझाने के लिए इसे नौ क्षेत्रों में विभाजित किया है जो इस प्रकार हैं:-
1.भाषागत
2. तार्किक- गणितीय
3. देशिक
4. संगीतात्मक
5. शारीरिक-गतिसंवेदी
6. अंतवैयक्तिक
7. प्रकृतिवादी
8. अस्तित्ववादी
गार्डनर ने अपनी पुस्तक"फ्रेम्स ऑफ माइंड द थ्योरी ऑफ मल्टीपल इंटेलिजेंस"मैं काफी अच्छे से विस्तारपूर्वक बताया है।
NCERT के मुताबिक बहुबुद्धि सिद्धान्त में 8 प्रकार के बुद्धि हैं.. अस्तित्वाद उनमें नहीं है ये बाद में जोड़ा गया है.. इसके स्थान पर अंतर्वैयक्तिक बुद्धि (Interpersonal Intelligence )होगा।
ReplyDelete