INTRODUCTION (INTELLIGENCE) sonal kr
व्यक्तिगत भिन्नता जानने में बुद्धि एक महत्वपूर्ण घटक है।बुद्धि से तात्पर्य-व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप अपने व्यवहार को किस प्रकार अनुकूलित करता है।
बुद्धिमान व्यक्ति के व्यवहारों का अध्ययन करेंगे तो आप पायेंगे कि उनमें मानसिक सतर्कता हाजिरजबाबी शीघ्र सीखने की योग्यता और संबंध स्थापित करने की योग्यता इत्यादि अनेक गुण होते हैं।
बिने के अनुसार-अच्छा निर्णय लेने की योग्यता,अच्छा बोध करने की योग्यता और अच्छा तर्क प्रस्तुत करने की योग्यता के रूप में परिभाषित किया।
वैश्लर- बुद्धि व्यक्ति की वह समग्र क्षमता है जिसके द्वारा व्यक्ति सविवेक चिंतन करने सोद्देश्य व्यवहार करने तथा पर्यावरण से प्रभावी रूप से निपटने में समर्थ होता है।
गार्डनर स्टर्नवर्ग- बुद्धिमान व्यक्ति ना केवल पर्यावरण से अनुकूलन करता है बल्कि उसमें सक्रियता से परिवर्तन और परिमार्जन भी करता है।
Comments
Post a Comment